+9406930779 info@ushankrtrust.org Sagar MP
18 अगस्त 2026 उषांकर चैरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट – छपारा, जिला सिवनी
18 अगस्त 2026। स्व. श्रीमती उषा सोहाने जी के स्मृति दिवस के अवसर पर उषांकर चैरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे विशेष सेवा एवं जनकल्याण अभियान के अंतर्गत छपारा, जिला सिवनी में 12वें सेवा कार्यक्रम के रूप में ट्रस्ट द्वारा संचालित निःशुल्क कोचिंग का निरीक्षण एवं विद्यार्थियों के लिए विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में ट्रस्ट की अध्यक्ष सुश्री सविता सोहाने एवं ट्रस्टी डॉ. अरुण सरावगी ने निःशुल्क कोचिंग सेंटर में जाकर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया एवं कोचिंग संचालिका के कार्यों की समीक्षा की । इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत की, उनकी पढ़ाई एवं शैक्षणिक प्रगति के संबंध में जानकारी ली तथा बच्चों से सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछकर उनका उत्साहवर्धन किया।
निःशुल्क कोचिंग की दोनों शिफ्टों को मिलाकर लगभग 85 विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यार्थियों को उनकी कक्षा एवं आवश्यकता के अनुसार विभिन्न प्रकार की अध्ययन सामग्री वितरित की गई। नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के बच्चों को ड्राइंग बुक एवं कलर पेंसिल, जबकि कक्षा तीसरी से छठवीं तक के विद्यार्थियों को कॉपियां वितरित की गईं। वहीं कक्षा छठवीं से दसवीं तक के विद्यार्थियों को स्कूल बैग प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एवं टॉपर विद्यार्थियों को कम्पास बॉक्स वितरित कर उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित किया गया। सामग्री प्राप्त कर बच्चों में विशेष उत्साह एवं खुशी देखने को मिली।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिको के लिए स्वल्पाहार (कचौड़ी, मिठाई, बिस्किट एवं केले) की व्यवस्था की गई । ट्रस्ट पदाधिकारियों ने अभिभावकों से बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, नियमित अध्ययन, रुचियों एवं शिक्षा से जुड़ी आवश्यकताओं के संबंध में चर्चा की।
उल्लेखनीय है कि छपारा में संचालित यह निःशुल्क कोचिंग 14 अप्रैल 2024 से लगातार संचालित की जा रही कोचिंग का संचालन सुश्री विनीता अहिरवार एवं सुश्री स्वाति सुपलवक्त द्वारा किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से जरूरतमंद एवं ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना हैं।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. अरुण सरावगी एवं सुश्री सविता सोहाने ने उपस्थित अभिभावकों एवं नागरिकों को उषांकर चैरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट की सेवा गतिविधियों, उद्देश्यों एवं समाजहित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। ट्रस्ट की सेवा गतिविधियों से प्रभावित होकर क्षेत्र के नागरिकों ने नवीन सदस्यता भी ग्रहण की।
नवीन सदस्यता ग्रहण करने वालों में श्री आशीष पटेल, श्री चक्रेश सिंह ठाकुर, श्री अर्जुन सिंह, श्री लोमश चौकसे, श्री गोविंद प्रसाद उइके, श्री अभिलाष दुबे, श्री रमेश सिंह चौहान, श्री दुर्गा प्रसाद पटेल एवं सुश्री शाइस्ता शामिल रहे।
पूरे कार्यक्रम का संयोजन एवं आयोजन श्री जयंत सिंह बघेल एवं कैंप प्रभारी छपारा श्री लक्ष्मण अहिरवार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में निःशुल्क सेवादार श्री राजा यादव, शिक्षक श्री गुप्ता जी एवं श्री सुक्खू लाल उइके (ASI) कैंप प्रभारी सिवनी श्री शौर्य सोहाने एवं श्रीमती अंकिता सोहाने अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
ट्रस्ट पदाधिकारियों ने निःशुल्क कोचिंग के संचालन में सहयोग देने वाले सभी शिक्षकों, सेवादारों, अभिभावकों, गणमान्य नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।













