+9406930779 info@ushankrtrust.org Sagar MP
ऊषांकर एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट अजयगढ़ जिला (पन्ना) , 19 जून 2026
अजयगढ़ जिला (पन्ना) , 19 जून 2026। समाजसेवा, जनजागरण और मानवीय मूल्यों को समर्पित ऊषांकर एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की चतुर्थ मासिक बैठक आज अजयगढ़ में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण के बीच संपन्न हुई। बैठक में समाजहित के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए आगामी सामाजिक गतिविधियों की रूपरेखा तय की गई तथा ट्रस्ट के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
कार्यक्रम की व्यवस्थाएँ श्री अरुण छिरौल्या (बबलू), श्री कुलदीप गुप्ता श्रीमती पूनम छिरौल्या एवं श्री निशांत गुप्ता, श्रीमति पूनम गुप्ता, श्रीमती आरती कुरेले, श्रीमति ममता जड़िया , श्रीमति सवित्री गुप्ता, श्रीमती किरन गुप्ता द्वारा उत्कृष्ट रूप से संपन्न कराई गईं। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट की अध्यक्ष सुश्री सविता सोहाने ने की, जबकि कार्यक्रम का संरक्षण एवं मार्गदर्शन श्री जगदीश प्रसाद छिरौल्या द्वारा किया गया।
बैठक के दौरान ट्रस्ट द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, युवा जागरूकता तथा जरूरतमंद परिवारों के सहयोग हेतु संचालित कार्यक्रमों की जानकारी साझा की गई। वक्ताओं ने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन तभी संभव है जब अधिक से अधिक लोग सेवा और सहयोग की भावना के साथ आगे आएं।
बैठक की विशेष उपलब्धि यह रही कि नगर के कई प्रतिष्ठित नागरिक ट्रस्ट की विचारधारा से प्रभावित होकर संगठन से जुड़े। इनमें टी.आई. श्री हरि सिंह, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष श्री भरत मिलन पाण्डेय, प्रतिष्ठित व्यापारी श्री बाला प्रसाद गुप्ता, श्रीमती मंजू गुप्ता, श्री आदित्य कुचया, श्री ऋषिकांत खरया श्री रामरूप गुप्ता, श्री मनोज पटेल, श्री पंकज कुरेले तथा श्री दीपक छिरौल्या शामिल रहे। सभी नवसदस्यों का ट्रस्ट परिवार द्वारा आत्मीय स्वागत के साथ अभिनंदन किया गया।
अपने संबोधन में सुश्री सविता सुहाने ने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य केवल सहायता प्रदान करना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता, शिक्षा और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करना भी है। उन्होंने सभी सदस्यों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ट्रस्ट के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करें।
कार्यक्रम के दौरान आगामी महीनों में पन्ना एवं आसपास के क्षेत्रों में जनजागरण अभियान, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य शिविर, शैक्षणिक सहयोग कार्यक्रम तथा सदस्यता अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक का समापन समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचाने के संकल्प और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के संदेश के साथ हुआ। उपस्थित सदस्यों ने ट्रस्ट की भावी योजनाओं में पूर्ण सहयोग देने का विश्वास व्यक्त किया।
कार्यक्रम में समाजसेवी श्री बिहारी लाल गुप्ता, श्री रामेश्वर नौगरइया, श्री अशोक अहिरवार एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री अनिल गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक का समापन ट्रस्ट के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने तथा समाजहित में निरंतर कार्य करते रहने के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित सभी सदस्यों ने ट्रस्ट की भावी योजनाओं में पूर्ण सहयोग देने का विश्वास व्यक्त किया।
— प्रेषक
ऊषांकर एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट






