+9406930779 info@ushankrtrust.org Sagar MP
प्रदेश दिनांक 19/06/2026 को ऊषांकर एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट-कर्वी उत्तर प्रदेश
आज दिनांक 19/06/2026 को ऊषांकर एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की मासिक बैठकों की श्रृंखला में पांचवी बैठक कर्वी उत्तर प्रदेश में हुई बैठक का संचालन श्री अरुण गुप्ता द्वारा किया गया बैठक उत्साह एवं गरिमामय वातावरण के बीच संपन्न हुई। बैठक में समाजहित के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए आगामी सामाजिक गतिविधियों की रूपरेखा तय की गई तथा ट्रस्ट के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
कार्यक्रम की व्यवस्थाएँ कैंप प्रभारी श्री अरुण कुमार गुप्ता, श्रीमती मुक्ता गुप्ता एवं श्री रामबाबू सिंह, श्री अमरीश सिंह द्वारा उत्कृष्ट रूप से संपन्न कराई गईं। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट की अध्यक्ष सुश्री सविता सोहाने ने की, जबकि कार्यक्रम का संरक्षण एवं मार्गदर्शन श्री शंकरलाल पहारिया( संस्थापक दृष्टि नेत्रहीन बालिका विद्यालय) द्वारा किया गया।
बैठक के दौरान ट्रस्ट द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, युवा जागरूकता तथा जरूरतमंद परिवारों के सहयोग हेतु संचालित कार्यक्रमों की जानकारी साझा की गई। वक्ताओं ने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन तभी संभव है जब अधिक से अधिक लोग सेवा और सहयोग की भावना के साथ आगे आएं।
बैठक की विशेष उपलब्धि यह रही कि नगर के कई प्रतिष्ठित नागरिक ट्रस्ट की विचारधारा से प्रभावित होकर संगठन से जुड़े। इनमें श्री गुलाब इंदौरिया, श्री जितेश बरसैया, श्री सुनील कुमार गुप्ता, श्री लक्ष्मीकांत गुप्ता, श्री सौरभ गुप्ता, श्री कुलदीप पहाड़िया, श्री शंकर लाल पहारिया शामिल रहे। सभी नवसदस्यों का ट्रस्ट परिवार द्वारा आत्मीय स्वागत के साथ अभिनंदन किया गया।
अपने संबोधन में सुश्री सविता सोहाने ने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य केवल सहायता प्रदान करना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता, शिक्षा और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करना भी है। उन्होंने सभी सदस्यों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ट्रस्ट के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करें।
कार्यक्रम के दौरान आगामी महीनों में पन्ना एवं आसपास के क्षेत्रों में जनजागरण अभियान, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य शिविर, शैक्षणिक सहयोग कार्यक्रम तथा सदस्यता अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक का समापन समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचाने के संकल्प और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के संदेश के साथ हुआ। उपस्थित सदस्यों ने ट्रस्ट की भावी योजनाओं में पूर्ण सहयोग देने का विश्वास व्यक्त किया।
कार्यक्रम में समाजसेवी श्रीमती विनीता, श्रीमती अनीता, श्रीमती रितु, श्रीमती राधा गुप्ता, श्रीमती सारिका गुप्ता, श्री नमन गुप्ता, श्रीमती सरला गुप्ता, श्री वी.के गुप्ता, श्रीमती रचना बरसैया, श्री छेदी पिपरसनिया, श्री पारस सेठ विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक का समापन ट्रस्ट के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने तथा समाजहित में निरंतर कार्य करते रहने के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित सभी सदस्यों ने ट्रस्ट की भावी योजनाओं में पूर्ण सहयोग देने का विश्वास व्यक्त किया।
— प्रेषक
ऊषांकर एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट











