+9406930779 info@ushankrtrust.org Sagar MP
दिनांक 19 मई 2026 को उषांकर चैरिटेबल एण्ड एजुकेशनल ट्रस्ट – ग्राम पुंगरी, तहसील नरैनी, जिला बांदा
दिनांक 19 मई 2026 को उषांकर चैरिटेबल एण्ड एजुकेशनल ट्रस्ट, द्वारा स्वर्गीय श्री पंडित गोपाल दास दुबे जी की स्मृति में ग्राम पुंगरी, तहसील नरैनी, जिला बांदा में सेवा एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुरुषों को ससम्मान 22 गमछों का वितरण किया गया। गमछे पाकर लोगो के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। ट्रस्ट के सदस्यों ने उनसे मिलकर उनका हालचाल जाना और उन्हें सम्मान के साथ सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर ट्रस्ट की सदस्य श्रीमती पूनम छिरौलिया, श्रीमती पूनम गुप्ता, श्रीमती सावित्री गुप्ता तथा समाजसेवी श्रीमती उर्मिला गुप्ता एवं श्रीमती श्वेता सोनी उपस्थित रहीं। अतः ट्रस्ट परिवार आयोजक सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित करता है।✨🙏🏻🙏🏻🙏🏻







