दिनांक 22 जून 2026 को ऊषांकर चैरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट – पावन तीर्थ नैमिषारण्य जिला सीतापुर उत्तरप्रदेश

आज दिनांक 22 जून 2026 को ऊषांकर चैरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट की अध्यक्ष सुश्री सविता सोहने, ट्रस्टी श्रीमती सपना गुप्ता, श्री सतेन्द्र गुप्ता एवं सदस्य अदिति गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से पावन तीर्थ नैमिषारण्य जिला सीतापुर उत्तरप्रदेश में सेवा एवं अन्नदान कार्यक्रम का आयोजन जनहित में किया गया।
इस अवसर पर श्रद्धापूर्वक आयोजित भंडारे में लगभग 60 से 70 श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंदों ने प्रसाद ग्रहण किया। भोजन प्रसाद में पूड़ी, छोले, आलू की सब्जी, अचार, मिर्च एवं मोतीचूर के लड्डू वितरित किए गए। भोजन व्यवस्था सुश्री सविता सोहाने के द्वारा अपने व्यय पर की गई, जबकि मिष्ठान वितरण की व्यवस्था ट्रस्टी श्रीमती सपना गुप्ता एवं श्री सतेन्द्र गुप्ता द्वारा की गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आदित्य नारायण गुप्ता, प्रशांत विजय, गौरव, श्रद्धा एवं प्रज्ञा सहित सभी सेवाकारों का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। विशेष रूप से श्री अमर कुशवाहा ने अपनी सेवाएं प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।
ऊषांकर एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट परिवार इस पुनीत कार्य में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने वाले सभी सहयोगियों, सेवाकारों एवं श्रद्धालुओं के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करता है।

धन्यवाद।
ऊषांकर एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट परिवार 🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *