दिनांक 25 /06 /2026 को उषांकर चैरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट – दतिया

आज दिनांक 25 /06 /2026 को उषांकर चैरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा सेवा प्रकल्प के अंतर्गत उनाव रोड दतिया में फ्लोर मिल एवं अन्य फैक्ट्री में कार्य करने वाले दिहाड़ी मजदूरों को वर्षा ऋतु में वारिश से बचने के लिए ट्रस्ट द्वारा लगभग ३० श्रमिकों को छातों का वितरण किया गया जिससे वो वारिश के मौसम में भी निरंतर मजदूरी के लिए जा सके कार्यक्रम में ट्रस्ट के सदस्य श्रीमती अंजू गुगोरिया , राखी गुगोरिया एवं डॉ समिता गुगोरिया द्वारा भी श्रमिकों को मट्ठा, जलजीरा एवं बिस्किट के पैकेट का स्वयं के व्यय से वितरण किया गया ! ट्रस्ट के ट्रस्टी श्री नितिन गुगोरिया एवं डॉ समिता गुगोरिया द्वारा ट्रस्ट के द्वारा सेवा एवं संस्कार के प्रकल्पों के अंतर्गत किए जा रहे पुण्य कार्य एवं जरूरतमंद लोगों के लिए दी जाने वाली निशुल्क सेवाओं के बारे में उपस्थित लोगों को बताया । आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से ट्रस्ट की सदस्य श्रीमती शकुंतला गुगोरिया, श्री जितेन्द्र श्रीवास्तव, श्री अजय गुप्ता,श्रीमती अंजलि गुगोरिया, श्रीमती रजनी बिजपुरिया, श्रीमती रति रत्नानी, श्रीमती राखी गुगोरिया,श्रीमती मीनू मोर आदि उपस्थित रहे आज के कार्यक्रम की व्यवस्था में श्री अमित गुगोरिया की अप्रयक्ष रूप से बहुत ही सक्रिय भूमिका रही ! कार्यक्रम में अतिथि के रूप में श्री कमलेश गुगोरिया, श्री राघुबेन्द्र गुगोरिया एवं श्री उमेश गुगोरिया उपस्थित रहे!🙏🙏🙏🙏🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *