+9406930779 info@ushankrtrust.org Sagar MP
शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे उषाँकर चैरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट, सागर
शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे उषाँकर चैरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट, सागर (मध्य प्रदेश) के सौजन्य से उत्तर प्रदेश प्रयागराज मंडल के मोहन मथुरा कुंडा प्रतापगढ़ गांव में संचालित निःशुल्क कोचिंग संस्था के 50 जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए। ट्रस्ट की अध्यक्षा आईपीएस अधिकारी के द्वारा बिपिन पाण्डेय,प्रीतू सिंह , देवराज सिंह , मंजीत सिंह , रामराज सिंह एवं उत्कर्ष सिंह के सहयोग से बच्चों को बैग देकर शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने शिक्षा के महत्व पर अपने विचार भी रखे। इस अवसर पर शिक्षिका कुशुम सिंह सहित बड़ी संख्या में अभिभावक ने ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के सहयोग गरीब बच्चों में शिक्षा के प्रति ललक बढ़ेगी।







