दिनांक 15/10/2026 को उषांकर  चेरिटेबल व एजुकेशनल ट्रस्ट – ग्राम टुडीला जिला मुरैना

आज दिनांक 15/10/2026 को उषांकर चेरिटेबल व एजुकेशनल ट्रस्ट मुख्य शाखा जिला सागर की ओर से ट्रस्ट के सदस्य श्री सोमेश्वर सोनी जी जन्मदिन दिवस के उपलक्ष्य पर शासकीय शासकीय प्राथमिक विद्यालय ग्राम टुडीला जिला मुरैना में कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में स्कूल के लगभग 45 बच्चों को शिक्षा से संबंधित स्टेशनरी दी गई जैसे कॉपी, पेन,पेंसिल,रबर, शॉपनर, इरेज़र,एक्जाम बोर्ड,ड्राइंग कॉपी एवं उपस्थित सभी बच्चों एवं अभिभावकों को बिस्कुट के पैकेटो का वितरण ट्रस्ट की ओर से किया गया साथ ही ट्रस्ट के सदस्य श्री रवि कुमार के द्वारा ट्रस्ट द्वारा संचालित गतिविधियों के बारे में स्कूल स्टाफ एवं उपस्थित बच्चों एवं उनकी की माताओं को बताया गया एवं ट्रस्ट की केम्प कहां-कहां हैं और आज के दौर में शिक्षा कितनी जरूरी है यह भी बताया गया सभी उपस्थित स्कूल स्टाफ एवं उपस्थित लोंगो द्वारा ट्रस्ट के  इस नेक कार्य इसमें काम की तारीफ की गई एवं ट्रस्ट को धन्यवाद दिया कार्यक्रम में ट्रस्ट के सदस्य श्री कुलदीप सनोरिया,श्री गौरव सनोरिया,रवि कुमार सनोरिया एवं निशुल्क सहयोगी श्री अभिषेक सोलंकी, श्री विजय शाक्य,श्री योगेश निगम उपस्थित रहे संपूर्ण कार्यक्रम की तैयारी श्री अभिषेक सोलंकी, श्री विजय शाक्य द्वारा की गई ट्रस्ट परिवार कार्यक्रम करने वाले सभी सदस्यों को धन्यवाद व्यापित करता है 🙏🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *