+9406930779 info@ushankrtrust.org Sagar MP
उषाँकर चैरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट, सागर (मध्य प्रदेश) के सौजन्य से उत्तर प्रदेश प्रयागराज मंडल के प्राथमिक विद्यालय तिलगोड़ी में कार्यक्रम
आज दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को भारत के पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी की जयंती के शुभ अवसर पर एवं नवरात्रि के पावन पर्व पर माता उषा सोहाने जी की स्मृति में शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही उषाँकर चैरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट, सागर (मध्य प्रदेश) के सौजन्य से उत्तर प्रदेश प्रयागराज मंडल के प्राथमिक विद्यालय तिलगोड़ी में ट्रस्ट की अध्यक्षा आईपीएस अधिकारी सुश्री सविता सोहाने जी के नेतृत्व में बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूकता के लिए एक मॉडल प्रश्न पत्र के माध्यम से परीक्षा आयोजित की गई जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को 11 स्कूल बैग व परीक्षा में शामिल बच्चों को 33 पेंसिल देकर प्रोत्साहित किया गया अंत में ट्रस्ट के सदस्य डॉ. राम नेवाज सिंह ने ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के सहयोग से गरीब बच्चों में शिक्षा के प्रति ललक बढ़ेगी।
🙏साभार 🙏
ट्रस्टी सत्येंद्र कुमार गुप्ता, सपना गुप्ता, शिल्पी गुप्ता, सुखलाल सिंह
नागेंद्र प्रताप सिंह
भूपेंद्र सिंह







