+9406930779 info@ushankrtrust.org Sagar MP
ऊषांकर एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आज 14 अक्टूबर 2026 को अजयगढ़ स्थित मुक्तिधाम के पास प्राथमिक शासकीय विद्यालय में विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को 7 स्कूल बैग, 5 ड्रॉइंग बुक, 5 क्लिप बोर्ड, 30 कॉपियाँ, 15 पेंसिल, 15 रबर, 15 कटर एवं 15 पेन प्रदान किए गए। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना तथा उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सहायक शिक्षक श्री शिवकिशोर यादव एवं प्राथमिक शिक्षिका श्रीमती अनुपमा गुप्ता उपस्थित रहे। ट्रस्ट की सदस्य श्रीमती पूनम छिरौल्या, श्रीमती सावित्री गुप्ता, श्रीमती पूनम गुप्ता एवं श्रीमती किरण गुप्ता की भी कार्यक्रम में सहभागिता रही।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने गीत गाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों के उत्साह और प्रसन्नता ने कार्यक्रम को और भी विशेष बना दिया।
ट्रस्ट का मानना है कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार है और संसाधनों के अभाव में किसी भी विद्यार्थी की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए। इसी भावना के साथ ट्रस्ट जरूरतमंद बच्चों की सहायता एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत है।









