दिनांक 07/10/2026 को उषांकर चेरिटेबल व एजुकेशनल ट्रस्ट मुख्य शाखा जिला सागर

आज दिनांक 07/10/2026 को उषांकर चेरिटेबल व एजुकेशनल ट्रस्ट मुख्य शाखा जिला सागर की ओर से ट्रस्ट की  मूलात्मा स्वर्गीय श्रीमती उषा सोहने जी की स्मृति में ट्रस्ट की अध्यक्ष सुश्री सविता सोहने जी के द्वारा ग्राम राजौरा के हायर सेकेंडरी स्कूल जिला सागर में कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम की सम्पूर्ण तैयारी में विशेष सहयोग श्री  सुरेंद्र कुशवाह जी का रहा कार्यक्रम में कक्षा 1 से 12बी तक के छात्र – छात्राएं एवं उनके माता पिता उपस्थित रहे बच्चों को पढ़ाई से संबंधित स्टेशनरी जैसे- कॉपी,पेन,पेंसिल, ड्राइंग कॉपी ,कलर एवं खाद्य सामग्री में छोटे बच्चों को बिस्कुट के पैकेट एवं उपस्थित सभी को खाने के पैकेट तथा पुरुषों को गमच्छे एवं महिलाओं को साड़ियों का वितरण ट्रस्ट की ओर से किया ट्रस्ट की अध्यक्ष जी के द्वारा सभी विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व समझाया गया एवं स्वच्छता के बारे में बताया गया तथा उनके अभिभावकों को ट्रस्ट द्वारा संचालित गतिविधियों के बारे में बताया गया कार्यक्रम में उपस्थित ट्रस्ट की सदस्य श्रीमती सरोज सोनी, श्री अंशुल साहू  एवं निः शुल्क सहयोगी श्री गोलू ठाकुर जी, श्री विठ्ठल रजक जी,श्रीमती सविता अवस्थी एवं स्कूल के प्रधान अध्यापक श्री जय प्रकाश सोनी जी आदि का कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा कार्यक्रम आयोजित करने वाले सभी महानुभावो को ट्रस्ट परिवार हृदय की गहराइयों से धन्यवाद ज्ञापित करता है 🙏🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *