दिनांक 18/10/2024 Sehdol

आज दिनांक 18/10/2024 को उषांकर चैरिटेबल एंड एज्युकेशनल ट्रस्ट द्वारा शासकीय माध्यमिक विद्यालय अरझुला तहसील बुढ़ार जिला शहडोल में बच्चों के हित में शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन सदस्य श्री घनश्याम जायसवाल नगरपालिका अध्यक्ष शहडोल की मुख्य आतिथ्य में किया गया। कर्यक्रम का आयोजन मुख्यतः सदस्य श्री बृजेन्द्र सिंह बागरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि श्री राजेन्द्र सिंह, विपुल सिंह व गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में ट्रस्ट के सदस्य श्री आजेश द्विवेदी, रोशन लाल असाटी, दिलीप, अनिल, अजीत व प्राचार्य श्री कामता प्रजापति के विशेष सहयोग से सम्पन्न हुआ, कार्यक्रम के दौरान 167 बच्चों की उपस्थिति में शिक्षा के प्रति रुझान एवं प्रेरक बातों को समझाते हुए सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे गये, ट्रस्ट की ओर से सभी उपस्थित 167 बच्चों को स्कूल बैग, पानी की बॉटल, क्लिप बोर्ड, ड्राइंग कॉपी, कलर बॉक्स, शॉर्पनर, कॉपी, पेंसिल, पेन वितरित किये गए तथा सभी बच्चों को स्वल्पाहार केला व समोसा वितरित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री घनश्याम जायसवाल द्वारा बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पौष्टिक आहार के महत्व से अवगत कराया गया।
ट्रस्ट परिवार के द्वारा आयोजक एवं सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *