दिनांक 29/11/24 शहडोल

आज दिनांक 29/11/24 को ऊषांकर चेरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा स्वर्गीय श्रीमती सरिता डेंगरे की स्मृति में पुरानी बस्ती जिला – शहडोल में कार्यक्रम अयोजित किया गया । जिसमें बस्ती के गरीब एवं जरुरत मंद बच्चों- बच्चियों एवं महिलाओं को कुल 35 सर्दी से बचाव के लिए ऊनी कपड़े वितरित किए। जिसमें 10 वर्ष से अधिक बच्चों एवं बच्चियों, महिलाओं को 9 जैकेट , 9 इनर एवं 5 वर्ष से अधिक बच्चियों को 10 पजामी एवं 2 वर्ष से अधिक के बच्चों को 12 इनर एवं पजामी वितरण किए गए। सभी लोग कपड़े पाकर बहुत खुश हुए। कार्यक्रम में ट्रस्ट के सदस्य श्री दिलीप साकेत, राम सिंह , अनिल परिहार, रवि कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *