+9406930779 info@ushankrtrust.org Sagar MP
पड़मनिया खुर्द जिला शहडोलदिनांक 24/02/2025
दिनांक 24/02/2025 को उषांकर
चैरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट की ओर से स्व.श्री पुरुषोत्तम दास सोहाने की स्मृति में प्राथमिक पाठशाला करौंदिया टोला पड़मनिया खुर्द जिला शहडोल में अध्ययनरत बच्चों एवं उनके अभिभावकों व वृध्दों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को क्लिप बोर्ड , वृद्धजनों को गमछे व बच्चों सहित अन्य उपस्थित आमजनों लगभग 125 लोगों को खाद्य सामग्री बिस्किट, चिप्स, चॉकलेट वितरित किये गए। उक्त कार्यक्रम में ट्रस्ट की ओर से सदस्य श्रीमती आशा सोहाने, अनिल सिंह, दिलीप साकेत तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रामरतन नापित, उपसरपंच श्री अनिल साहू, व समाजसेवी श्री प्रकाश राव उपस्थित रहे। ट्रस्ट परिवार सभी का आभार व्यक्त करता है।






