दिनांक 6 फ़रवरी 2025 उमरिया (उड़ना)

आज दिनांक 6 फ़रवरी 2025 को उषांकर चैरिटेबल एडं एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला ,उमारिया ( उड़ना ) पाटन रोड में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्य कम के प्रारंभ में ईश्वर वंदना एवं आरती तथा बच्चों द्वारा गणेश वंदना की गई तत्पश्चात् डॉ अरुण सरावगी द्वारा ट्रस्ट के उद्देश्य के बारे मैं सभी को अवगत कराया तथा नये सदस्यों का स्वागत किया ।उन्होंने बताया कि ट्रस्ट की अध्यक्ष सु श्री सविता सुहाने DIG शहडोल है तथा आपके कुशल नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हो रहे हैं ।कार्यक्रम में 50 बच्चों को काँपी, कार्डबोर्ड , पेन ,बिस्कुट एवं फल का वितरण किया गया ।इसके अतिरिक्त 10 ज़रूरतमंदों को कबंल वितरित किए गए ।स्कूल के दो होनहार एवं टॉपर बच्चों को एक एक बैग प्रदान किया गया । कार्यक्रम में श्री राम गोपाल ददरया ,श्रीमती पुष्पा ददरया ,विजय सुहाने, प्रोफ़े राजेन्द्र चपरा, डॉ आोम गुप्ता ,सतीश गुप्ता ,संतोष सिपौलया ,राजेंद्र मातेले ,संतोष सुहाने , श्रीमती रागनी सरावगी डॉ पुस्पराज केशरवानी , अनुभव मातेले ,एडवोकेट बाला राम साहू ,कमलेश साहू , रजनी ठाकुर एवं मीना सिंह आदि की उपस्थिति रही । सभी शिक्षकों ने कार्यक्रम की प्रशंसा की तथा आभार व्यक्त किया तथा ट्रस्ट की ओर से राजेंद्र चपरा जी ने आभार व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *