दिनांक 03/04/2025 अजयगढ़ बाँदा

दिनांक 03/04/2025 को चैरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट के तृतीय वार्षिक उत्सव के उपलक्ष्य में अजयगढ़ शाखा द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर उच्चतर प्राथमिक विद्यालय करतल जिला बांदा(उ.प्र.) मे बच्चो के शिक्षण हेतु शिक्षण सामग्री 6 बैग, 10 क्लिपबोर्ड, 25 कॉपियां, 25 पेन, 7 ड्राइंग बुक, 7 कलर पेंसिल, 5 ज्योमेट्री बॉक्स प्रदान किए गए एवं बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया गया साथ ही प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया एवं खाद्य सामग्री वितरित की गई। बच्चे ट्रस्ट के द्वारा सामग्री पाकर बहुत प्रसन्न हुए एवं पुनः आने की अपील की।
इस कार्यक्रम में ट्रस्ट की सदस्य श्रीमती पूनम छिरौल्या एवं श्रीमती इंदिरा राजपूत, हर्ष सिंह राजपूत, दीपक छिरौल्या, साथ ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री महावीर प्रसाद एवं विद्यालय के शिक्षकगण श्रीमती रजनी जैन, श्रीमती नीरा यादव, श्रीमती रुचि खरे, श्रीमती रीना गौतम, श्रीमती चंद्रकली, श्रीमती रानी देवी श्री अवधेश सिंह, श्री अभय कुमार, श्री विकास रावत, श्री इंद्र प्रसाद का सहयोग सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *