+9406930779 info@ushankrtrust.org Sagar MP
दिनांक 05/05/2025 उमरिया
दिनांक 05/05/2025 को उषांकर चैरिटेबल एण्ड एज्युकेशनल ट्रस्ट सदस्य श्री मदन लाल मरावी के द्वारा जनहित में प्याऊ का शुभारंभ वार्ड नं.- 10 पाली, जिला उमरिया में किया गया। उल्लेखनीय है कि प्याऊ हेतु मटके, गिलास व अन्य आवश्यक सामग्री स्वयं सदस्य श्री मदन लाल मरावी द्वारा अपनी ओर से प्याऊ को उपलब्ध कराई गई। आयोजित कार्यक्रम ट्रस्ट सदस्य शैलेन्द्र दुबे, अनिल पटेल, स्वैच्छिक सदस्य बसंत सिंह, महेश साहू, समाजसेवी हिमांशु तिवारी व अन्य गणमान्य नागरिक व पत्रकार बंधु अमित दत्ता, विक्की दाहिया, राजकुमार गौतम, ओमप्रकाश गुप्ता उपस्थित किया गया। ट्रस्ट परिवार आयोजक श्री मदन लाल मरावी एवं उपस्थित सदस्य, स्थानीय गणमान्य नागरिक व पत्रकार बंधुओं का इस पावन कार्य हेतु धन्यवाद ज्ञापित करता है।







