दिनांक 2 जुलाई 2026 । उषांकर एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट – शासकीय माध्यमिक शाला, गुचारा, तहसील अजयगढ़, जिला पन्ना (म.प्र.)

दिनांक 2 जुलाई 2026 । उषांकर एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट, मुख्य शाखा जिला सागर द्वारा स्वर्गीय श्री शंकरलाल सोहाने जी की पुण्य स्मृति में साप्ताहिक श्रृंखला के कार्यक्रम के अंतर्गत (25 जून से 3 जुलाई) सातवें कार्यक्रम का सफल आयोजन नवीन शासकीय माध्यमिक शाला, गुचारा, तहसील अजयगढ़, जिला पन्ना (म.प्र.) में किया गया।

इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना तथा उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं की पूर्ति करना था। ट्रस्ट द्वारा विद्यालय के लगभग 60 विद्यार्थियों को 25 कॉपियाँ, 25 पेन, 10 राइटिंग पैड, 15 ड्राइंग बुक, 8 स्कूल बैग एवं 2 चटाइयाँ वितरित की गईं। विद्यार्थियों ने ट्रस्ट के इस सराहनीय प्रयास के प्रति प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम में ट्रस्ट की ओर से श्रीमती पूनम छिरौल्या, श्री अरुण छिरौल्या, श्रीमती आरती कुरेले, श्री पंकज कुरेले एवं श्रीमती पूनम गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें समर्पण एवं लगन के साथ अध्ययन करने तथा उज्ज्वल भविष्य की दिशा में अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय परिवार की ओर से श्री रामनरेश सिंह लोधी, श्री प्रशांत कुमार गुप्ता, श्रीमती नेहा पाण्डेय एवं श्रीमती रंजना कोरी ने सक्रिय सहयोग प्रदान करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। ट्रस्ट परिवार ने सभी सहयोगियों एवं विद्यालय परिवार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

— प्रेषक
ऊषांकर एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *