+9406930779 info@ushankrtrust.org Sagar MP
दिनांक 02/05/2025 सिवनी
दिनांक 02/05/2025 को उषांकर चैरिटेबल एण्ड एज्युकेशनल ट्रस्ट की सदस्य/संचालिका सुश्री स्वाति सुपलभक्त के द्वारा निःशुल्क कोचिंग सेंटर छपारा सिवनी में अध्ययनरत बच्चों को 20 पानी की बाॅटल का वितरण ट्रस्ट की ओर से किया गया। आर्यव बौद्ध जो स्वयं कक्षा-10वी टाॅपर रहे हैं, स्वैच्छिक निःशुल्क अध्यापन कार्य अपने बचत समय में प्रातः 01 से 05 तक कक्षा के बच्चों का किया जा रहा है, जबकि 06वी से 08वीं कक्षा के बच्चों को सुश्री स्वाति सुपलभक्त द्वारा शिक्षा प्रदान किया जा रहा है। ट्रस्ट सदस्य श्री जयन्त बघेल के निर्देशन एवं एडवोकेट श्री लक्ष्मण सिंह अहिरवार के मार्गदर्शन में उक्त कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें पत्रकार बंधु (महाकौशल एक्सप्रेस) हाशिम खान, (पत्रिका) श्री मुकेश सुपलभक्त भी उपस्थित रहे। ट्रस्ट परिवार आयोजक सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित करता है।






