+9406930779 info@ushankrtrust.org Sagar MP
दिनांक 19/05/25 छतरपुर
आज दिनांक 19/05/25 को उषाशंकर चैरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट की ट्रस्टी श्रीमती सिम्पल सेठ एवं सुरेंद्र सेठ कैंप प्रभारी पूना के द्वारा अपने मध्य प्रदेश प्रवास के दौरान जिला छतरपुर, ग्राम रामपुर (कुर्रा) के महिला पुरुषों को एकत्र कर कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में गर्मी से बचाव संबंधी जानकारी देते हुए अधिक से अधिक बच्चों की शिक्षा में ध्यान देने की समझाइश दी गई। एवं गांव में साफ सफाई रखने ओर मिल जुल कर रहने के संबंध में भी समझाइश दी गई। कार्यक्रम के दौरान आर्थिक रूम से कमजोर 29 महिलाओं को साड़ी व 24 पुरुषों को गर्मी से बचाव हेतु गमछे दिए गए। ट्रस्टी सिम्पल एवं सुरेंद्र सेठ द्वारा उपस्थित जनों को स्वयं के व्यय पर मिठाई, कचौड़ी, नमकीन के पैकेट स्वल्पाहार में वितरित किए गए। कार्यक्रम में राम नगर के गणमान्य नागरिक सहित मुख्य रूप से बिहारी लाल गुप्ता जी, जानकी बाई, राजेंद्र एवं रचना सेठ, रेखा गुप्ता , सुनील , भविष्य, गुलज़ारी लाल जी , लखन लाल, रंजना , नारायण लोधी, छुट्टन विश्वकर्मा, दयाराम वंशीवढ़ाई , हरेंद्र सिंह, सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे । ट्रस्ट परिवार कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनों का धन्यवाद ज्ञापित करता है।🙏









