दिनांक 3/06/2025 छत्तीसगढ़

उषांकर चैरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट, सागर मध्यप्रदेश के द्वारा उत्तम सामाजिक सेवा के माध्यम से प्रेरणा स्रोत स्व.श्रीमती उषाशंकर जी सोहाने के जन्म दिवस पर अनुकरणीय पहल कर एवं मुख्य ट्रस्टी सुश्री सविता सोहने(DIG, शहडोल रेंज) के कुशल मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ प्रदेश के मनेन्द्रगढ़ जिला एमसीबी स्थित लायन्स वृद्धाश्रम मनेन्द्रगढ़ व ग्राम सिरौली स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में वृद्धजनों, महिलाओं व बच्चों को चरण पादुकाएँ(चप्पल) व मिष्टान्न वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ शाखा के सदस्य राकेश गुप्ता (बरसैया) मनोहर लाल गुप्ता, आशीष सराफ, राशी बरसैया, कृतिका, अक्षत, तेजस्विनी ग्राम सिरोली के गणमान्य नागरिक मदनलाल सरपंच पति, मंदिर के पुजारी जी के साथ अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राकेश गुप्ता के द्वारा करते हुए ट्रस्ट व उसके उद्देश्य के बारे में अवगत कराया गया ततपश्चात उपस्थित जनों को पादुकाएँ(चप्पल) वितरित कर मुंह मीठा कराया गया। कार्यक्रम में मनोहर लाल गुप्ता ने अपना उदबोधन दिया व कविता भी सुनाई। कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *