+9406930779 info@ushankrtrust.org Sagar MP
दिनांक 16/06/2025 शाहपुर, उमरिया
आज दिनांक 16/06/2025 को उषांकर चेरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट मुख्य शाखा जिला सागर की ओर से स्व.श्री पुरूषोतम दास सोहाने की स्मृति आठवें कार्यक्रम का आयोजन ट्रस्ट की अध्यक्ष सु श्री सविता सोहने जी के द्वारा समाज सेवक रवि द्विवेदी श्री S.K. नामदेव (सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास) ग्राम के सम्मानजनक श्री बिकास जैसवाल,पूर्व उपसरपंच श्री राकेश जैसबल, श्री K.P. महिंद्रा,श्री रवि मिश्रा (रिटायर एसडीओ) ग्रामपंचायत सचिव संदीप दुबेदी के सहयोग से ग्राम शाहपुर जनपद पंचायत पाली जिला उमरिया मे किया गया कार्यक्रम मे गांव के लगभग 100 महिला,पुरुष और बच्चें उपस्थित रहे जिनको ट्रस्ट की ओर से महिलाओं को 12 साड़ी, 25 जोड़ी चप्पल, पुरुषों को 10 गमछे,20 जोड़ी चप्पल एवं बच्चों को पढ़ाई से संबंधित स्टेशनरी जैसे 15 क्लिप बोर्ड,15 पेंटिंग बुक, 15 पेंटिंग कलर,25 कॉपी,25 पेन का वितरण किया गया खाद्य सामग्री में सभी बच्चों को टॉफी, आम का वितरण किया गया कार्यक्रम मे ट्रस्ट के सदस्य श्री मदन लाल मरावी,दिलीप साकेत, नागेन्द्र शर्मा, धनराज परस्ते, अजित यादव, रवि कुमार निःशुल्क सेवादार रणवीर सिंह, महेश साहू, सुखदेव सिंह उपस्थित रहे ट्रस्ट परिवार सभी को धन्यवाद देता है🙏
























