+9406930779 info@ushankrtrust.org Sagar MP
दिनांक 12/07/2025 झाँसी
आज दिनांक 12/07/2025 को उषांकर चेरिटेबल व एजुकेशनल ट्रस्ट मुख्य शाखा जिला सागर की ओर से ट्रस्ट के सक्रिय सदस्य श्री मौलिक नागरिया जी (झांसी कैम्प) के द्वारा सेवा समर्पण समिति द्वारा संचालित सरस्वती संस्कार केन्द्र, आनन्द नगर, सीपरी बाज़ार, झांसी में आचार्य श्री राजकुमार जी (सचिव/प्रबन्धक, सेवा समर्पण समिति, झांसी) के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ट्रस्ट की अध्यक्ष सुश्री सविता सोहाने उपस्थित रहीं कार्यक्रम में संस्था के लगभग 60 बच्चे उपस्थित रहे कार्यक्रम में उपस्थित सभी बच्चों को शिक्षा से संबंधित स्टेशनरी जैसे स्लेट 30,चौक 30, ड्रॉइंग कॉपी 25 कलर पेन 25 कॉपी 26 पेन 26 स्कूल बैग 26 पानी की बोतल 5 ट्रस्ट की ओर से वितरित किया गया एवं खाद्य सामग्री में गुड्डे बिस्किट के पैकेट, समोसे, फ्रूटी एवं वाटर डिस्पेंचर ट्रस्ट के सदस्य श्री मौलिक नागरिया जी स्वयं के व्यय पर ट्रस्ट के माध्यम से संस्थान को दिया गया कार्यक्रम आयोजन की संपूर्ण तैयारी श्री राजीव नागरिया,श्रीमती संगीता नागरिया जी ने की एवं विशेष सहयोग एड.श्री राजेश चंद्रा जी का रहा यह संस्था विगत 25 वर्षों से विशेष कर सहारिया,कोल,लोहा पीटा आदि जनजातियों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देती है एवं उनका दाखिला स्कूलों में करती है संस्था प्रमुख श्री राजकुमार जी के द्वारा संस्था के बारे में बताया गया एवं उषांकर ट्रस्ट की अध्यक्ष सुश्री सविता सोहने जी के द्वारा ट्रस्ट के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया साथ ही एड.श्री राजेश चंद्रा जी ने ट्रस्ट, संस्था दोनों के बारे में संपूर्ण जानकारी दी गई ट्रस्ट परिवार कार्यक्रम आयोजित करने वाले सभी महानुभावों को धन्यवाद देता है











