+9406930779 info@ushankrtrust.org Sagar MP
दिनांक 05/07/2025 नरहोली, मुरैना
आज दिनांक 05/07/2025 को उषांकर चेरिटेबल व एजुकेशनल ट्रस्ट मुख्य शाखा जिला सागर की ओर से स्वर्गीय श्री शंकर लाल सोहाने की स्मृति दिवस के उपलक्ष्य पर साप्ताहिक श्रृंखला के अंतर्गत 23 वें कार्यक्रम का आयोजन ट्रस्ट के सक्रिय सदस्य श्री रवि कुमार जी के द्वारा स्कूल हेड श्री बनबारी लाल सोलंकी जी के सहयोग से शासकीय प्राथमिक विद्यालय नरहोली कल्याण पुरा ब्लॉक पहाड़गड़ जिला मुरैना (मध्य प्रदेश) में कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत सरपंच श्री पूरन अर्गल एवं पूर्व सरपंच श्री उत्तम कुशवाह उपस्थित रहे कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती बंदना से की गई उसके बाद स्कूल स्टाफ की तरफ से ट्रस्ट की ओर से उपस्थित ट्रस्ट सदस्यों एवं मुख्य अतिथियों का सम्मान किया गया कार्यक्रम में लगभग 55 बच्चें उपस्थित रहे सभी बच्चों को शिक्षा से संबंधित स्टेशनरी जैसे 10 स्कूल बैग, 15 क्लिप बोर्ड, 10 ड्रॉइंग कलर,10 ड्रॉइंग कॉपी, 20 पेंसिल, 20 कॉपी एवं खाद्य सामग्री में पारले बिस्कुट के पैकेट वितरित किए गये स्कूल स्टाफ एवं मुख्य अतिथियों ने ट्रस्ट के कार्य की बहुत तारीफ की कार्यक्रम में जनरल नॉलेज के क्वेश्चन पूंछे गए एवं कलर पेंटिंग का कंपटीशन कराया गया प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को ईनाम के रूप मे पानी की 5 बोतल वितरित की गई कार्यक्रम में ट्रस्ट के सदस्य रवि कुमार, कुलदीप सनोरिया,सुनील कुशवाह एवं निःशुल्क सहयोगी अभिनव और स्कूल स्टाफ श्रीमान श्रीनिवास उमरैया, श्रीमती रिबीता मीणा उपस्थित रहे ट्रस्ट परिवार कार्यक्रम आयोजित करने वाले सभी सदस्यों को धन्यवाद देता है







