+9406930779 info@ushankrtrust.org Sagar MP
दिनांक 03/07/2025 छत्तीसगढ़
आज दिनांक 03/07/2025 को उषांकर चेरिटेबल व एजुकेशनल ट्रस्ट मुख्य शाखा जिला सागर की ओर से स्वर्गीय श्री शंकर लाल सोहने की स्मृति दिवस के उपलक्ष पर साप्ताहिक श्रृंखला के अंतर्गत 20 वें कार्यक्रम का आयोजन ट्रस्ट के सदस्य श्री राकेश गुप्ता के द्वारा एवं विद्यालय के हेडमास्टर श्री धर्म राज तिवारी जी के सहयोग से शासकीय प्राथमिक शाला वार्ड नंबर 06 महेंद्रगढ़ ( छत्तीसगढ़) में कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम का शुभ आरंभ सरस्वती वंदना व भारत माता की जयकारे के साथ किया गया। हेडमास्टर व अन्य शिक्षकों को श्रीफल व पट्टा(गमछा) पहनाकर सम्मानित किया गया। ट्रस्ट के सदस्य राकेश गुप्ता ने ट्रस्ट के उद्देश्य से अवगत कराया। कार्यक्रम में देशभक्ति के गानों के साथ संस्कृति कार्यक्रम किए गये। कार्यक्रम में उपस्थितजनों ने भी अपने उद्बोधन दिए।अंत में हेडमास्टर श्री धर्मराज तिवारी द्वारा ट्रस्ट व सदस्यों का विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित करने हेतु धन्यवाद देते हुए कहा कि कि इस प्रकार का आयोजन विद्यालय में प्रथम बार किया गया हमारे विद्यालय में बहुत ही निर्धन परिवारों के बच्चे पढ़ते हैं उनकी इस प्रकार की सहायता करने से उनमें उत्साह बढ़ता है कार्यक्रम मे लगभग कुल- 30 बच्चे उपस्थित रहे उपस्थित बच्चों को शिक्षा से संबंधित स्टेशनरी जैसे 4 ड्राइंग कॉपी, 4कलर बॉक्स, 11 क्लिप बोर्ड, 4 स्कूल बैग, 11 कॉपी,11 पेन का वितरण की गई। खाद्य सामग्री के रूप में सभी बच्चों को मिठाई,चिप्स,बिस्किट का वितरण किया गया कार्यक्रम में ट्रस्ट के सदस्य श्री राकेश गुप्ता, राशी बरसैया, मनोहर लाल गुप्ता व कृतिका एवं समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा। ट्रस्ट परिवार कार्यक्रम आयोजित करने वाले सभी महानुभावों को धन्यवाद देता है











