21/09/2025 को उषांकर चैरिटेबल एण्ड एज्युकेशनल ट्रस्ट – ग्वारीघाट जबलपुर

दिनांक 21/09/2025 को उषांकर चैरिटेबल एण्ड एज्युकेशनल ट्रस्ट की ओर से पितृमोक्ष अमावस्या में स्व.श्रीमती उषा सोहाने, श्रीमती मंजू ताम्रकार एवं स्व.श्रीमती मनोहरी देवी पोद्दार की पुण्यतिथि में नर्मदा तट ग्वारीघाट जबलपुर में जरूरतमंदों को दालबाटी व बैगन भरता का भोजन कराया गया। उल्लेखनीय है कि उक्त कार्यक्रम हेतु दानराशि ट्रस्ट अध्यक्ष सुश्री सविता सोहाने, श्रीमती लवली सोनी एवं श्री अमित पोद्दार द्वारा प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट अध्यक्ष सुश्री सविता सोहाने, ट्रस्टी तृप्ति बरसैंया, सदस्य/कैम्प प्रभारी जबलपुर श्री संदीप बरसैंया एवं निःशुल्क सेवादार उपस्थित रहे। ट्रस्ट परिवार सभी का आभार व्यक्त करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *