09/11/2025 को उषांकर चैरिटेबल एण्ड एज्युकेशनल ट्रस्ट – डिंडोरी

दिनांक 09/11/2025 को उषांकर चैरिटेबल एण्ड एज्युकेशनल ट्रस्ट की ओर से ट्रस्ट अध्यक्ष द्वारा गांव बाटोदा जिला डिंडोरी एवं उसके रास्ते में पड़ने वाले ग्रामों के बच्चों को कॉपी और महिलाओं को पेटीकोट एवं मैक्सी का वितरण किया गया। बच्चों को शिक्षा व स्वास्थ्य प्रति जागरूक किया गया। उसी प्रकार महिलाओं को बच्चों को स्कूल भेजने, घर में कचरा प्रबंधन व स्वस्थ वातावरण बनाये जाने एवं आमजीवन की महत्वपूर्ण बातों से अवगत कराया गया। सभी लोग सामग्री पाकर अत्यंत प्रसन्न हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *