+9406930779 info@ushankrtrust.org Sagar MP
06/12/25 को उषाशंकर चैरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट – जनतीपुर ( प्रयागराज)
आज दिनांक 06/12/25 को उषाशंकर चैरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट मुख्य शाखा जिला सागर की ओर से स्वर्गीय श्री शंकरलाल सोहाने जी की 39 वी स्मृति दिवस के उपलक्ष्य पर 1 से 10 दिसंबर तक आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत नौवां कार्यक्रम में ट्रस्टी श्रीमती सपना गुप्ता, श्री सतेंद्र गुप्ता द्वारा अक्षय विद्या मंदिर, जनतीपुर ( प्रयागराज) में आयोजित किया गया। जहां पर 125 बच्चे उपस्थित रहे,और विभिन्न प्रकार के खेल जैसे मेढ़क दौड़, हॉपिंग दौड़ इत्यादि कराई गई एवं जनरल नॉलेज के प्रश्न किए गए । खेल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले को पुरस्कृत भी किया गया। जिनमें बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल, कॉलर बॉक्स, बैग , ज्योमेट्री बॉक्स, रबर, बोतल का वितरण किया गया। सभी बच्चे सामग्री पाकर बहुत खुश हुए। अतः ट्रस्ट परिवार आयोजक सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित करता है।







