+9406930779 info@ushankrtrust.org Sagar MP
10/12/25 को उषाशंकर चैरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट – ग्राम बागड़ ( जिला सीधी)
आज दिनांक 10/12/25 को उषाशंकर चैरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट मुख्य शाखा जिला सागर की ओर से स्वर्गीय श्री शंकरलाल सोहाने जी की 39 वी स्मृति दिवस के उपलक्ष्य पर 1 से 10 दिसंबर तक आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत कार्यक्रम में ट्रस्ट के सदस्य राम जी शर्मा श्रीमती पुष्पा शर्मा ग्राम बागड़ ( जिला सीधी) के राजीव गांधी शिक्षा मिशन प्राथमिक पाठशाला भवन बगड़ खास में आयोजित किया गया। जहां पर 40 बच्चे उपस्थित रहे,और विभिन्न प्रकार के खेल कराया गया एवं जनरल नॉलेज के प्रश्न किए गए । खेल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले को पुरस्कृत भी किया गया। 35 बच्चों को ड्राइंग कॉपी, कॉलर पेंसिल बॉक्स का वितरण किया गया। सभी बच्चे सामग्री पाकर बहुत खुश हुए। अतः ट्रस्ट परिवार आयोजक सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित करता है।








