दिनांक 29 अप्रैल 2026 कोउषांकर चैरिटेबल एण्ड एजुकेशनल ट्रस्ट, अनूपपुर

दिनांक 29 अप्रैल 2026 को
उषांकर चैरिटेबल एण्ड एजुकेशनल ट्रस्ट, मुख्य शाखा सागर द्वारा एकलव्य आवासीय विद्यालय, अनूपपुर में ट्रस्ट के चतुर्थ वार्षिक महोत्सव का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन समस्त ट्रस्टीज की गरिमामयी उपस्थिति में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती सुरभि गुप्ता (IAS),आयुक्त शहडोल संभाग ,शहडोल रहीं तथा विशेष अतिथि श्री हर्षल पंचोली (IAS), कलेक्टर अनूपपुर, श्री मोती उर रहमान (IPS), पुलिस अधीक्षक अनूपपुर, श्री घनश्याम जायसवाल, अध्यक्ष नगरपालिका परिषद शहडोल, श्रीमती शालिनी सरावगी, अध्यक्ष नगर परिषद बुढ़ार एवं श्री जगनाथ मरकाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर, जिला शिक्षा अधिकारी अनूपपुर सहित अन्य गणमान्य जनों की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर ट्रस्ट की अध्यक्ष सुश्री सविता सोहाने (IPS), उप पुलिस महानिरीक्षक के नेतृत्व में समस्त ट्रस्टीज—
श्रीमती सरिता गुप्ता (सचिव), श्रीमती सिम्मल सेठ (कोषाध्यक्ष/सह संस्थापक), श्री संजय डोंगरे, श्री सत्येन्द्र गुप्ता, श्री नितिन गुगोरिया, श्रीमती सचिता गुप्ता, डॉ. समिता गुगोरिया, श्री सुरेन्द्र सेठ, श्रीमती तृप्ति बरसैंया, श्री अभ्युदय गुप्ता, श्री अभिनव गुप्ता, सुश्री धनिष्ठा गुप्ता, श्रीमती सपना गुप्ता, श्री राजकुमार खरया, श्री नलिन गुप्ता एवं सुश्री अरुंधती सेठ की सक्रिय सहभागिता उल्लेखनीय रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वागत से हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों के लिए विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
विशेष रूप से आयोजित रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं, नृत्य एवं गीत प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भरते हुए उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर समस्त 250 विद्यार्थियों को कॉपी, पेन, स्कूल बैग, ड्राइंग कॉपी, कलर बॉक्स, रबर, शार्पनर, क्लिपबोर्ड, पेंसिल, पेंसिल बॉक्स एवं कंपास बॉक्स का वितरण किया गया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम एवं रचनात्मकता के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को ट्रस्ट की ओर से भोजन कराया गया। कार्यक्रम में विशेष सहयोग प्राचार्य श्री अमित सिंह, सदस्य श्री अरविंद जैन, भूपेश शर्मा, शशिशंकर सुहाने, आशा खरया, सोनाली बिरला, दिलीप साकेत, धनराज सिंह, प्रेमलता रजक, रेशमा बर्मन, पुष्पा तिवारी, अजीत यादव, विनय त्रिपाठी का रहा।
अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी अतिथियों, ट्रस्टीज, अभिभावकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *