+9406930779 info@ushankrtrust.org Sagar MP
दिनांक 18/06/26 को ऊषांकर एजुकेशनल एवं चैरिटेबल ट्रस्ट – हटा कैम्प
आज दिनांक 18/06/26 को ऊषांकर एजुकेशनल एवं चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से संरक्षक श्री श्यामसुंदर दुबे के मार्गदर्शन एवं अध्यक्ष सुश्री सविता सोहाने की उपस्थिति में हटा कैम्प प्रभारी श्री अमितकान्त दुबे द्वारा शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रेमपुरा में शिक्षक श्री महेंद्र पयासी एवं श्री अजीत अवस्थी के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम में विद्यालय में अध्ययनरत एवं गांव के बच्चों सहित उनके अभिभावक भी उपस्थित रहे। उपस्थित बच्चों को ट्रस्ट की ओर से 40 स्कूल बैग, 12 कॉपी, 55 पेन, 35 ड्रॉइंग बुक, 35 कलर पेंसिल बॉक्स, 35 इरेज़र, 35 शॉर्पनेर तथा 17 महिलाओं को पेटीकोट व 12 पुरुषों को गमछे एवं कैम्प प्रभारी श्री अमितकान्त दुबे द्वारा अपनी ओर से सभी बच्चों को बिस्किट, चॉकलेट का वितरण किया गया।
अतः ट्रस्ट आयोजक सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित करता है।










