दिनांक 3 जुलाई 2026 उषांकर चैरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट – धोर्रा रोड, नौगांव (म.प्र.)

दिनांक 3 जुलाई 2026 उषांकर चैरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट, मुख्य शाखा जिला सागर द्वारा स्वर्गीय श्री शंकरलाल सोहाने जी की पुण्य स्मृति में आयोजित साप्ताहिक सेवा श्रृंखला (25 जून से 3 जुलाई) के अंतर्गत आठवें कार्यक्रम का सफल आयोजन धोर्रा रोड, नौगांव (म.प्र.) में किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना एवं उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं की पूर्ति करना था। ट्रस्ट द्वारा लगभग 25 बच्चों को 15 कॉपियाँ, 15 पेन, 10 पेंसिल एवं 24 बिस्कुट पैकेट वितरित किए गए। बच्चों ने ट्रस्ट के इस सेवा कार्य के प्रति प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम में ट्रस्ट की ओर से श्री धीरज पहारिया, श्रीमती भारती पहारिया एवं श्री राजेश अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने बच्चों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें नियमित अध्ययन एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में निःशुल्क सेवादार के रूप में श्रीमती विनीता, आशा गुप्ता, विजय गुप्ता, तान्या, अदिति एवं खुशी ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया, जिनके सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
उषांकर एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट सभी सहयोगियों एवं निःशुल्क सेवादारों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता है तथा समाजसेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में अपने प्रयास निरंतर जारी रखेगा।
— प्रेषक
उषांकर एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट
मुख्य शाखा, जिला सागर (म.प्र.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *