दिनांक 14/07/2026को उषांकर चेरिटेबल व एजुकेशनल ट्रस्ट – मोनी आश्रम ग्वालियर

आज दिनांक 14/07/2026को उषांकर चेरिटेबल व एजुकेशनल ट्रस्ट मुख्य शाखा जिला सागर की ओर से ट्रस्ट की अध्यक्ष सुश्री सविता सोहाने जी के द्वारा OP दीक्षित जी द्वारा संचलित निशुल्क कोचिंग (गरीब मजदूरों के बच्चों) मोनी आश्रम ग्वालियर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम की सम्पूर्ण तैयारी श्रीमती डॉ. समिता गुगोरिया जी ने कोचिंग संचालक श्री ओपी दीक्षित जी एवं केम्प प्रभारी ग्वालियर श्री प्रमोद किरार जी, मुकेश गुप्ता जी एवं सदस्य श्री निशांत दुबे जी के सहयोग से किया कार्यक्रम में संस्था के लगभग 100 बच्चें उपस्थित रहे सभी बच्चों को शिक्षा से संबंधित स्टेशनरी जैसे 95 स्कूल बैग ,चॉकलेट और बिस्कुट का वितरण किया गया साथ ही बच्चों से GK के क्वेश्चन किए गए सही जवाब देने वाले बच्चों को पुरस्कार के रूप में 5 क्लिप बोर्ड,5 बड़े डॉमस पैकेट , 10 कलर बॉक्स, 5 छोटे डॉमस पैकेट  एवं 5 पानी की बोतल 1 ज्योमैट्री बॉक्स का वितरण किया गया ट्रस्ट की अध्यक्ष सुश्री सविता सोहाने जी के द्वारा बच्चों को हर परिस्थिति में पढ़ाई करने की सलाह दी गई एवं सदस्य श्रीमती सचिता गुप्ता के द्वारा बच्चों को प्रकृति के बारे में बताया गया इस संस्था की ऐसी 12 निः शुल्क कोचिंग हैं इस कोचिंग में मजदूर वर्ग के बच्चों को निः शुल्क पढ़ाया जाता है कोचिंग को संचलित करने रिटायर शिक्षक श्री O P दीक्षित , रिटायर कुलपति श्री पाण्डेय जी , रिटायर OSD सिंचाई विभाग श्री नामदेव जी सभी शिक्षकों का ट्रस्ट के द्वारा गमछा पहनाकर अभिनंदन किया गया इस कार्यक्रम में रग्बी खेल के दिव्यांग खिलाड़ियों को भी गमछा पहना कर उनका भी स्वागत किया गया शारीरिक अंगों में कमजोरी होने के बाबजूद इन खिलाड़ियों न कि राज्य लेबल पर बल्कि राष्ट्र लेवल पर भी खेल में नाम रोशन किया है यह बच्चे इस साल कनाडा,थाईलैंड में खेलने जायेंगे कार्यक्रम में ट्रस्ट की अध्यक्ष सुश्री सविता सोहने, ट्रस्टी श्रीमती डॉ समिता गुगोरिया जी, श्रीमती सचिता गुप्ता सदस्य जी,श्री श्याम बाबू गुप्ता जी सदस्य श्री निशांत दुबे जी,श्री मुकेश गुप्ता जी ग्वालियर कैंप प्रभारी श्री प्रमोद किरार जी ,श्री उत्कर्ष गुगोरिया जी आदि उपस्थित हुए ट्रस्ट परिवार कार्यक्रम आयोजित करने वाले सभी महानुभावों को हृदय की गहराइयों से धन्यवाद  ज्ञापित करता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *