+9406930779 info@ushankrtrust.org Sagar MP
24 अगस्त को प़यागराज के भगवतपुर प्राथमिक स्कूल मे 268 बच्चों को स्कूल बैग और काँपी ट्रस्टी श्री सत्येन्द कुमार गुप्ता और सदस्य श्रीमती सपना गुप्ता और श्रीमती शिल्पी गुप्ता द्वारा वितरित की गई।
प्रयागराज के भगवतपुर विकासखंड में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय भगवतपुर में उषाकर परमार्थिक एवं शैक्षिक ट्रस्ट द्वारा विद्यालय में शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें ट्रस्ट के संचालक सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए जागरूक किया गांव का हर एक बच्चा पढ़कर अपना सपना पूरा करेगा बच्चों को प्रेरित करने के लिए सामान्य ज्ञान एवं संबंधित विषय से प्रश्न पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देने वाले बच्चों को प्रोत्साहित भी किया गया विद्यालय में बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए 268 बच्चों को बैग को कॉपी देकर प्रोत्साहित किया गया इस कार्यक्रम की सहसंचालिका सपना गुप्ता और शिल्पी गुप्ता ने भी बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जागरूक किया इस कार्यक्रम विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे





