चतुर्थ पाक्षिक वार्षिकोत्सव दिनांक 01/04/2026 से 15/04/2026-उषांकर चैरिटेबल एवं एज्युकेशनल ट्रस्ट -दतिया

उषांकर चैरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट मुख्य शाखा सागर की ओर से दतिया में चल रही निःशुल्क कोचिंग संचालिका श्रीमती अंजलि अमित गुगोरिया द्वारा 12 ,4.,26 रविवार को ट्रस्ट के स्थापना दिवस एवं निःशुल्क कोचिंग के 1 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बच्चों को खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई एवं प्रथम, द्वितीय ,तृतीय आने पर ट्रस्ट की ओर से पुरस्कार दिए गए कोचिंग संचालिका द्वारा चार बच्चे जो 1 वर्ष लगातार कोचिंग में उपस्थित रहे उन्हें पुरस्कृत किया गया जिसमें मुख्य अतिथि अखिल भारतीय गहोई वैश्य समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुनीता गंधी जी एवं श्रीमती कल्पना संतोष तिवारी जी उपस्थित रहे एवं ट्रस्ट के सदस्य श्रीमती शकुंतला गुगोरिया जी, श्रीमती अंजू गुगोरिया ,श्रीमती रजनी बिचपुरिया ,श्री अजय गुप्ता जी एवं समाजसेवी श्रीमती नैंसी गंधी मुख्य रूप से उपस्थित रहे
ट्रस्ट परिवार सभी का धन्यवाद करता है🙏🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *