चतुर्थ पाक्षिक वार्षिकोत्सव दिनांक 01/04/2026 से 15/04/2026 उषांकर चैरिटेबल एण्ड एज्युकेशनल ट्रस्ट – जनशिक्षा केंद्र सिंहपुर जिला शहडोल

उषांकर चैरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट जो इस वर्ष 2026 में अपना चतुर्थ पाक्षिक वार्षिकोत्सव दिनांक 01/04/2026 से 15/04/2026 तक मनाने जा रहा है, जिसके अंतर्गत आज दिनांक 04/04/2026 को शासकीय प्राथमिक पाठशाला छपरा टोला जनशिक्षा केंद्र सिंहपुर जिला शहडोल में प्रथम कार्यक्रम आयोजित कर उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं को ट्रस्ट की ओर से ड्राइंग कॉपी व कलर बॉक्स वितरित कर सभी बच्चों से अपेक्षा की गई कि अपनी पढ़ाई के साथ-साथ चित्रकला प्रतिभा को विकसित कर इस क्षेत्र में भी नए आयाम स्थापित करें। उपस्थित सभी बच्चों को ट्रस्ट की ओर से शीतल पेय फ्रूटी तथा सदस्य श्री भूपेश शर्मा एवं समाजसेवी श्री चंद्रशेखर सिंह जिला अनूपपुर द्वारा प्रदत्त भोजन के पैकेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम सरपंच, विद्यालय के शिक्षक श्री बाबूलाल गुप्ता, श्रीमती शांति गुप्ता एवं ट्रस्ट की ओर से सक्रिय सदस्य श्री नागेन्द्र शर्मा, श्री राम सिंह, अनिल सिंह, अजीत यादव तथा स्थानीय आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम आयोजन की सम्पूर्ण व्यवस्था अजीत यादव एवं अनिल सिंह द्वारा किया गया। ट्रस्ट परिवार सभी आयोजक सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *