+9406930779 info@ushankrtrust.org Sagar MP
दिनांक 3 जुलाई 2026 उषांकर एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट – जुन्नारदेव शाखा जिला छिंदवाड़ा
दिनांक 3 जुलाई 2026 उषांकर एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट, जुन्नारदेव शाखा जिला छिंदवाड़ा द्वारा स्वर्गीय श्री शंकरलाल सोहाने जी की पुण्य स्मृति में साप्ताहिक श्रृंखला के कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यक्रम का सफल आयोजन * शासकीय माध्यमिक शाला, उमरिया फ़डाली तहसील जुन्नारदेव जिलाछिंदवाड़ा (म.प्र.)* में किया गया।
इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना तथा उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं की पूर्ति करना था। ट्रस्ट द्वारा विद्यालय के लगभग 12 विद्यार्थियों को 6 कॉपियाँ, 6कलर पेन, 6 ड्राइग बुक वितरित की गईं। विद्यार्थियों ने ट्रस्ट के इस सराहनीय प्रयास के प्रति प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम में ट्रस्ट की ओर से श्रीमती स्वाती तनिष्क khantal रश्मि गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें समर्पण एवं लगन के साथ अध्ययन करने तथा उज्ज्वल भविष्य की दिशा में अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय परिवायर सक्रिय सहयोग प्रदान करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। ट्रस्ट परिवार ने सभी सहयोगियों एवं विद्यालय परिवार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
— प्रेषक
ऊषांकर एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट








