+9406930779 info@ushankrtrust.org Sagar MP
दिनांक 07/08/2026 को उषांकर चेरिटेबल व एजुकेशनल ट्रस्ट – मेनपानी जिला सागर
आज दिनांक 07/08/2026 को उषांकर चेरिटेबल व एजुकेशनल ट्रस्ट मुख्य शाखा जिला सागर की ओर से 01 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक स्व. श्रीमती उषा सोहाने की इस वर्ष की श्रृद्धांजलि के विशेष अवसर पर चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत चौथे कार्यक्रम का आयोजन ट्रस्ट की अध्यक्ष सुश्री सविता सोहाने जी, विद्यालय की शिक्षक श्री मनोज नेमा द्वारा एवं सदस्य श्री अनिल मिश्रा (क्रोमा के मैनेजर) जी के सहयोग से स्कैल डवलपमेंट के अंतर्गत कंप्यूटर की टेक्नोलॉजी के बारे में बताया गया यहां कार्यक्रम उच्चतम माध्यमिक विद्यालय मेनपानी जिला सागर में आयोजित किया गया ट्रस्ट की अध्यक्ष जी ने ट्रस्ट के बारे में मेधावी छात्रों को ट्रस्ट की गतिविधियां के बारे में बताया कार्यक्रम में उपस्थित लगभग 150 बच्चों को पढ़ाई से संबंधित स्टेशनरी जैसे स्कूल बैग ,पेन, पेंसिल, कॉपी आदि का वितरण किया गया आज का वितरण किया गया एवं खाद्य सामग्री में केले का वितरण क्रोमा कंपनी के मैनेजर की ओर से एवं बिस्किट के पैकेट ट्रस्ट की ओर से वितरित किया गया तथा स्कूल परिसर में सरिता बट वृक्ष के अंतर्गत क्रोम की ओर से दिए गए पौधों को स्कूल परिसर में लगाया गए संपूर्ण कार्यक्रम की तैयारी स्कूल शिक्षक श्री मनोज नेमा जी एवं स्कूल स्टाफ के विशेष सहयोग से की गई गई कार्यक्रम में ट्रस्ट के सदस्य श्री पुरुषोत्तम सोनी ,श्रीमती सरोज सोनी ,श्रीमती सरोज दुबे ,श्री नवीन सक्सेना ट्रस्टी संजय डेंगरे एवं निशुल्क सेवादार श्री माल्थन,श्री योगेश,श्री निखिल,श्री नमन श्री राजा यादव श्री भारत आज उपस्थित रहे कार्यक्रम में उपस्थित सागर टीम एवं विशेष रूप से मनोज नेमा को ट्रस्ट परिवार हृदय की गहराइयों से धन्यवाद ज्ञापित करता है













