चतुर्थ पाक्षिक वार्षिकोत्सव दिनांक 01/04/2026 से 15/04/2026-उषांकर चैरिटेबल एवं एज्युकेशनल ट्रस्ट – जबलपुर निःशुल्क कोचिंग क्लास

उषांकर चैरिटेबल एज्युकेशनल ट्रस्ट जो इस वर्ष 2026 में अपना चतुर्थ पाक्षिक वार्षिकोत्सव दिनांक 01/04/2026 से 15/04/2026 तक मना रहा है, जिसके अंतर्गत आज दिनांक 12/04/2026 को 12 वे कार्यक्रम अंतर्गत जबलपुर निःशुल्क कोचिंग क्लास में कार्यक्रम आयोजित किया गया । कोचिंग में बच्चों को एग्जाम में अच्छे प्राप्तांक लाने के लिए उन्हें बधाई दी गई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की व प्रोत्साहित किया गया । क्लास में उपस्थित सभी बच्चों को पेन, पेंसिल , ड्राइंग कॉपी, कॉलर बॉक्स , रबर, शार्पनर वितरित किया गया । उत्कृष्ट अंक लाने वाले 5 बच्चों को पुरस्कार स्वरूप ट्रस्ट से प्राप्त क्लिपबोर्ड दिए । जिससे कि उनका मनोवल बना रहे और प्रोत्साहित होकर आने वाली क्लास में और अच्छे अंक लाकर ट्रस्ट को गौरवान्वित करे । अंत में सभी बच्चों को खाने में तरबूज एवं संतरे वितरित किए गए । उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम का आयोजन कोचिंग संचालिका श्रीमती नीलम साहू एवं श्री विनय साहू जी , सदस्य श्री अरुण सरावगी, श्री संतोष सोहाने , श्री अनुभव, श्री रघुनाथ साहू जी के द्वारा किया गया । ट्रस्ट परिवार समस्त आयोजक सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *