दिनांक 12/08/2026 उषांकर चैरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट – शासकीय प्राथमिक शाला बनहरी खुर्द, अजयगढ़, जिला पन्ना

दिनांक 12/08/2026 उषांकर चैरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा स्व. श्रीमती उषा सोहाने की इस वर्ष की श्रद्धांजलि के विशेष अवसर पर 1 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक चलाए जा रहे विशेष सेवा एवं जनकल्याण अभियान के अंतर्गत पाँचवें कार्यक्रम का आयोजन शासकीय प्राथमिक शाला बनहरी खुर्द, अजयगढ़, जिला पन्ना में किया गया।
विद्यालय के कुल 51 बच्चों को पठन-पाठन सामग्री वितरित की गई। इस दौरान 25 कॉपियाँ, 25 पेन, 10 ड्राइंग बुक, 7 स्कूल बैग, 10 कलरपेंसिल एवं 9 क्लिपबोर्ड वितरित किए गए। साथ ही बच्चों के लिए बिस्किट का वितरण भी स्वयं की ओर से किया गया। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में ट्रस्ट की ओर से श्रीमती पूनम छिरौलिया, श्रीमती पूनम गुप्ता,श्रीमती सावित्री गुप्ता, श्रीमती निधि खरया, श्री चंदन खरया एवं श्रीमती मंजू गुप्ता उपस्थित रहे। वहीं विद्यालय स्टाफ से श्रीमती सज्जी कोंदर, श्री धनीराम अहिरवार एवं श्रीमती ममता नामदेव का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
विद्यालय परिवार एवं ट्रस्ट सदस्यों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उषांकर चैरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट परिवार सभी सहयोगियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता है तथा स्व. श्रीमती उषा सोहाने की स्मृति में चल रहे इस सेवा अभियान के माध्यम से शिक्षा, मानवता और समाजसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लेता है।

धन्यवाद 🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *