13 अगस्त 2026।उषांकर चैरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट – केनेरा देव, जिला सागर

13 अगस्त 2026।उषांकर चैरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा
स्व. श्रीमती उषा सोहाने जी की श्रद्धांजलि के विशेष अवसर पर 1 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक चलाए जा रहे विशेष सेवा एवं जनकल्याण अभियान के अंतर्गत छठवां कार्यक्रम केनेरा देव, जिला सागर में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना तथा उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में संचालित कोचिंग के 40 बच्चों की उपस्थिति रही। बच्चों के शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कोचिंग संचालिका श्रीमती माही सैन को एक ब्लैकबोर्ड, चॉक का डिब्बा तथा बच्चों के बैठने के लिए प्लास्टिक की पट्टियाँ प्रदान की गईं। साथ ही कोचिंग में लगाए जाने हेतु एक लोहे का बोर्ड भी संचालिका को सौंपा गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्कूल बैग एवं ट्रस्ट की ओर से बिस्किट के पैकेट वितरित किए गए। इस अवसर पर बच्चों से सामान्य ज्ञान के प्रश्न श्री पुरुषोत्तम लाल सोनी, श्री के.पी. दुबे एवं सुधीर कुमार सैन द्वारा पूछे गए, जिनका बच्चों ने उत्साहपूर्वक एवं बहुत अच्छे ढंग से उत्तर दिया। उपस्थित सदस्यों ने बताया कि कोचिंग से जुड़ने के बाद बच्चों के शैक्षणिक स्तर एवं आत्मविश्वास में सकारात्मक सुधार देखने को मिला है।
कार्यक्रम को अध्यक्ष सुश्री सविता सोहाने ,कैम्प प्रभारी श्री के.पी. दुबे एवं श्री पुरुषोत्तम लाल सोनी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। कार्यक्रम की सारी व्यवस्था श्री राजा यादव द्वारा की गई। कार्यक्रम में श्री राजा यादव, श्री सुधीर कुमार सैन, श्रीमती सीमा सैन एवं कोचिंग संचालिका श्रीमती माही सैन की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में निःशुल्क सेवादारों का भी सहयोग प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों एवं उपस्थित सदस्यों का ट्रस्ट परिवार द्वारा हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया गया। ट्रस्ट ने भविष्य में भी शिक्षा एवं समाजहित से जुड़े सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *