दिनांक 14 नवंबर 2026 को बाल दिवस के उपलक्ष्य में ऊषांकर एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट – अजयगढ़ जिला पन्ना म.प्र.

दिनांक 14 नवंबर 2026 को बाल दिवस के उपलक्ष्य में ऊषांकर एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शासकीय प्राथमिक शाला, दादे के बारा तहसील अजयगढ़ जिला पन्ना म.प्र. में विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के लगभग 25 बच्चों को शैक्षणिक एवं उपयोगी सामग्री वितरित की गई। इसमें 3 क्लिपबोर्ड, 10 पेन, 16 कॉपियाँ, 9 पेंसिल, 9 रबर, 9 शार्पनर, 3 पानी की बोतलें एवं 3 स्कूल बैग शामिल रहे। इसके अतिरिक्त विद्यालय को 1 चटाई भी भेंट की गई।

कार्यक्रम में ट्रस्ट की सदस्य श्रीमती पूनम छिरौल्या, श्रीमती निधि खरया, श्रीमती पूनम गुप्ता एवं श्रीमती मंजू गुप्ता उपस्थित रहीं। विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती राजेश्वरी दीक्षित, श्रीमती रामदेवी यादव एवं शिक्षक श्री रतिभान अहिरवार भी उपस्थित रहे।
इस पहल का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उन्हें आवश्यक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराना है। ट्रस्ट का मानना है कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा के बेहतर अवसर मिलने चाहिए और छोटे-छोटे सहयोग से उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *