+9406930779 info@ushankrtrust.org Sagar MP
दिनांक 22 सितंबर 2026 को ट्रस्ट द्वारा शासकीय एकीकृत कन्या माध्यमिक शाला, केसली में जरूरतमंद बच्चों एवं उनके अभिभावकों (पालकों) के लिए उपयोगी सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उषांकर चेरिटेबल व एजुकेशनल ट्रस्ट मुख्य शाखा जिला सागर की ओर से चलायें जा रहे सेवा संकल्प अभियान: के अंतर्गत जरूरतमंद बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री और जूते-चप्पल केसली जिला सागर में ट्रस्ट द्वारा सामाजिक सरोकार की एक सराहनीय पहल की गई है। दिनांक 22 सितंबर 2026 को ट्रस्ट द्वारा शासकीय एकीकृत कन्या माध्यमिक शाला, केसली में जरूरतमंद बच्चों एवं उनके अभिभावकों (पालकों) के लिए उपयोगी सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।बच्चों के चेहरे पर आई मुस्कानकार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं और उनके पालकों को दैनिक व शैक्षणिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं जैसे—जूते, चप्पल, क्लिपबोर्ड (परीक्षा पैड), पेन और कॉपियां आदि प्रदान की गईं। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।अभियान का मुख्य उद्देश्य ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अभावग्रस्त और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करना है, साथ ही उनके परिवारों को संबल और सहयोग प्रदान करना है।कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति इस सेवा कार्य के दौरान शाला के प्रधान अध्यापक श्री संतोष ठाकुर, ट्रस्ट के सक्रिय सदस्य श्री अरविंद साहू एवं श्री संदीप कुमार सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।इसके साथ ही विद्यालय स्टाफ से शिक्षिका श्रीमती सुनीता ठाकुर, वंदना ठाकुर, शांति ठाकुर तथा शिक्षक श्री कमल सिंह दांगी, देवेंद्र सिंह लोधी, अर्जुन पटेल, राकेश उपाध्याय, रूप सिंह ठाकुर, राजेंद्र खटीक, पुरुषोत्तम ठाकुर एवं अतिथि शिक्षिका वर्षा शर्मा सहित शाला प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष, सदस्य और बड़ी संख्या में पालक उपस्थित रहे।समाज को दिया सेवा और मानवता का संदेशइस अवसर पर उपस्थित सभी प्रबुद्ध जनों ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने और जीवन















