+9406930779 info@ushankrtrust.org Sagar MP
ग्राम सभा तिलगोड़ी में निःशुल्क कोचिंग के मेधावी बच्चे सम्मानित, 50 बच्चों को मिली शिक्षण सामग्री –
उषाँकर चैरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट, सागर (म.प्र.) की अध्यक्षा IPS सुश्री सविता सुहाने जी के नेतृत्व में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
कौशाम्बी/नेवादा। आर्थिक रूप से कमजोर एवं निःसहाय बच्चों को शिक्षित करने के उद्देश्य से उषाँकर चैरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट, सागर, मध्य प्रदेश द्वारा ग्राम सभा तिलगोड़ी, विकासखंड नेवादा, जनपद कौशाम्बी में निःशुल्क कोचिंग का संचालन किया जा रहा है।
ट्रस्ट की अध्यक्षा सुश्री सविता सुहाने जी (आईपीएस) के मार्गदर्शन में बच्चों को जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा एवं विद्याज्ञान प्रवेश परीक्षा जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु मॉडल प्रश्न पत्र प्रस्तुत किया गया। इस मॉडल टेस्ट में बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और अपनी दक्षताओं का आकलन किया।
मॉडल टेस्ट में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी बच्चों को स्कूल बैग देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कोचिंग में उपस्थित सभी 50 बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल, इरेजर और कलर वितरित कर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया कार्यक्रम में ट्रस्ट के ट्रस्टी श्री सत्येंद्र कुमार गुप्ता, श्रीमती सपना गुप्ता, श्रीमती शिल्पी गुप्ता, डॉ. राम नेवाज सिंह, निःशुल्क कोचिंग की शिक्षिका *श्रीमती कुसुम सिंह, श्रीमती नीता सिंह सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।











