+9406930779 info@ushankrtrust.org Sagar MP
दिनांक 25/06/2025 को उषांकर चेरिटेबल व एजुकेशनल ट्रस्ट – पुणे (महाराष्ट्र)
आज दिनांक 25/06/2025 को उषांकर चेरिटेबल व एजुकेशनल ट्रस्ट मुख्य शाखा जिला सागर की ओर से पुणे कैंप के प्रभारी ट्रस्टी श्री सुरेंद्र सेठ एवं ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष श्रीमती सिंपल सेठ जी के द्वारा ट्रस्ट की मूल आत्मा स्वर्गीय श्रीमति उषा सोहाने जन्म दिवस (3 जून) एवं स्वर्गीय श्री शंकर लाल सोहाने की स्मृति दिवस (29 जून ) के उपलक्ष्य पर संयुक्त कार्यक्रम का आयोजन ट्रस्ट के सक्रिय ट्रस्टी श्री सुरेन्द्र सेठ जी एवं धर्मपत्नी श्रीमती सिंपल सेठ जी ( ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष) के द्वारा हड़पसर कर्णबधिर विद्यालय, पुणे (महाराष्ट्र) में कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में संस्था के लगभग 85 बच्चें उपस्थित रहे सभी बच्चों को शिक्षा से संबंधित स्टेशनरी जैसे 40 स्कूल बैग, 15 क्लिप बोर्ड, 6 ड्रॉइंग कलर,6 ड्रॉइंग कॉपी, 100 पेंसिल, 100 कॉपी एवं 11 पानी की बोतल वितरित की गई यह संस्था 53 साल पुराना है इस संस्था में ऐसे बच्चे रहते हैं जो न तो बोल सकते हैं न ही सुन सकते हैं इस संस्था को सरकार से भी सहयोग मिलता है बच्चों को खाद्य सामग्री में सूजी का हल्वा एवं नमकीन बिस्कुट का वितरण ट्रस्टी की कोषाध्यक्ष श्रीमती सिंपल सेठ जी एवं ट्रस्टी श्री सुरेन्द्र सेठ जी ने अपने स्वयं के व्यय से वितरण किया कार्यक्रम में ट्रस्टी श्री सुरेन्द्र सेठ जी एवं ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष श्रीमती सिंपल सेठ जी और निः शुल्क सहयोगी श्रीमती सुप्रिया कांबले जी उपस्थित रहीं ट्रस्ट परिवार कार्यक्रम आयोजित करने वाले सभी महानुभावों को हृदय की गहराइयों से धन्यवाद ज्ञापित करता है










