दिनांक 26.08.2024 Shergarh Village Kaushambi District

दिनांक 26.08.2024 को उषांकर चैरिटेबल एंड एज्युकेशन ट्रस्ट की ओर से मूकबधिर एवं दिव्यांग बच्चों के हित में ग्राम शेरगढ़ जिला कौशाम्बी (उ.प्र) के आसपास के व स्कूलों से सम्पर्क करके कुल 26 मूकबधिर एवं दिव्यांग बच्चों को एकत्र कर बच्चों के हित में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुल उपस्थित 26 बच्चों को आवश्यकतानुसार 05 स्कूल बैग, 05 पेंसिल कलर बॉक्स, 05 ड्रांइग कॉपी, 12 नग पेंसिल, 20 नग पेन, 10 नग इरेजर, 10 नग शॉर्पनर वितरित किये गये। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. रामनेवाज एवं श्रीमती प्रीति गुप्ता के सहयोग से सम्पन्न हुआ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *