27 अगस्त 2026 – विवेकानंद नीडम पुल के नीचे सेवार्थ पाठशाला केंद्र

नीडम आज 27 अगस्त 2026 को सेवार्थ जन कल्याण समिति के द्वारा संचालित विवेकानंद नीडम पुल के नीचे सेवार्थ पाठशाला केंद्र एवं लाल मल्टी महलगांव पहाड़ी पर संचालित पाठशाला केंद्र पर श्रीमती सचिता गुप्ता एवं डॉक्टर समिता गोगोरिया जी ने ऊषांकर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बच्चों को वस्त्र और शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया ।शैक्षणिक सामग्री के वितरण में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा प्रश्नोत्तरी के माध्यम से संपन्न की गई। यह ज्ञान अर्जन और उसके साथ पुरस्कार के द्वारा इस अर्जन की प्रक्रिया को त्वरित करने का एक समृद्ध माध्यम है। हमारी समिति आपके प्रति आभार व्यक्त करती है ।कुछ बच्चों ने सर्वोत्तम प्रश्नों के उत्तर दिए उनको बैग और अन्य सामग्री भी प्रदान की गई। इस तरह के कार्यक्रम करती रहती है ।भविष्य में भी यह श्रृंखला के रूप में करने का विचार प्रकट किया है। समिति आपके प्रति आभार व्यक्त करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *