+9406930779 info@ushankrtrust.org Sagar MP
चतुर्थ पाक्षिक वार्षिकोत्सव दिनांक 01/04/2026 से 15/04/2026-उषांकर चैरिटेबल एवं एज्युकेशनल ट्रस्ट -शहडोल शहर
✨ उषांकर चैरिटेबल एवं एज्युकेशनल ट्रस्ट जो इस वर्ष 2026 में अपना चतुर्थ पाक्षिक वार्षिकोत्सव दिनांक 01/04/2026 से 15/04/2026 तक मना रहा है, इसी शृंखला अंतर्गत आज दिनांक 11/04/2026 को 10वां कार्यक्रम शहडोल शहर के सफाई कर्मियों द्वारा आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एवं संपूर्ण व्यवस्था नगर पालिका अध्यक्ष श्री घनश्याम जायसवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष सुश्री सविता सोहाने जी रही एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वयं नगर पालिका अध्यक्ष श्री घनश्याम जायसवाल द्वारा की गई । एवं कार्यक्रम का संचालन सहायक पोस्ट मास्टर श्री शक्ति सुमन जौहरी द्वारा किया गया ।कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित अतिथि विश्व विद्यालय के कुलपति श्री मुकेश तिवारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे, वर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष आशा भंडारी, पूर्व नगर पालिका सीएमओ श्री शशि शंकर सोहाने, श्री रविकरन त्रिपाठी, रिटायर्ड प्राध्यापक डॉ नील मणि द्विवेदी, बीजेपी कोषाध्यक्ष श्री मनोज गुप्ता , सांसद प्रतिनिधि विद्या भूषण द्विवेदी, श्री आर के पटेल, श्री रवि नेमा डॉ जय किशन तिवारी , श्री रामसिंह औराके ,श्री नागेन्द्र शर्मा, अजीत यादव , धनराज सिंह, निःशुल्क सेवादार रोहित कोल , पंकज नामदेव उपस्थित रहे।
सभी अतिथि के विशेष मार्गदर्शन पर बच्चों को अपने व्यवहार तरीके में सुधार लाने , सभी सफाई कर्मियों को अपने परिवार के सही संचालन व गठन के निर्देश देकर ,लोगों के आर्थिक एवं सामाजिक स्तर पर सुधार लाने के बारे में समझाइश एवं समाज में सभी लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए नशा मुक्ति कार्यक्रम किया गया । अतः अंत में महिलाओं को साड़ी और पुरुष सफाई कर्मियों को गर्मी से बचाव के लिए गमछे दिए गए। उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम में उपस्थित सभी विशेष अतिथि गण एवं नगरपालिका के सफाई कर्मियों का ट्रस्ट परिवार धन्यवाद एवं विशेष सम्मान व आभार व्यक्त करता है ।✨🙏🏻🙏🏻🙏🏻






